अहमदाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रहा जो खुद को मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को Google का HR मैनेजर बताकर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण करता था!

साइबर क्राइम ब्रांच ने एक एहसास शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार करा है जो ना तो सिर्फ लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करता था बल्कि उनके साथ शारीरिक शोषण भी करता था! वह व्यक्ति खुद को मैट्रिमोनियल साइट पर Google का HR मैनेजर बताकर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण करता था! पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति खुद को अहमदाबाद की Indian Institute of Management पास आउट बताता था और इसके साथ ही इस व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल साइट पर अलग-अलग आईडी बना रखी थी और उनके जरिए गूगल का एचआर मैनेजर बताकर बड़े घरों की लड़कियों को ठगता था!
इस व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद पूरे मामले की जांच करी गई तो पता चला कि इस व्यक्ति ने अलग-अलग नामों से खुद को मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर गूगल को एचआर मैनेजर के तौर पर रजिस्टर करवा रखा था इसके साथ ही वे खुद की सलाना तनख्वाह तकरीबन 40 लाख बता रखी थी और खुद को अहमदाबाद के आई आई एम का पास आउट और बताता था यहां तक की इस व्यक्ति ने एमबीए की फर्जी डिग्री भी बनवा रखी थी!

इस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि यह व्यक्ति बड़े घर की लड़कियों को अपने भरोसे के जाल में फंसा कर उनसे पैसे लूट कर गायब हो जाता था! इस व्यक्ति ने 50 से भी ज्यादा लड़कियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है एक लड़की के शिकायत दर्ज करवाने के बाद अहमदाबाद पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया! पुलिस द्वारा बताया गया है कि इस व्यक्ति का असली नाम संदीप शंभूनाथ मिश्रा है इसके साथ ही अहमदाबाद पुलिस ने यह भी बताया कि इस व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर विहान शर्मा, प्रतीक शर्मा, आकाश शर्मा जैसे कई नामों ने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी और फिर इन प्रोफाइल के जरिए लड़कियों को अपने भरोसे के चंगुल में लेकर बड़े घर की लड़कियों को ठगता था!
