पेट्रोल और डीजल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं जिसके कारण भारत की जनता अपने आने-जाने और उनका रोज का खर्चे को लेकर काफी चिंता हो रही है अब सामने आ रहे हैं पेट्रोल के नए बढ़ते दाम!

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.58 | 80.97 |
मुंबई | 97.00 | 88.06 |
चेन्नै | 92.59 | 85.98 |
कोलकाता | 91.78 | 84.56 |
भोपाल | 98.60 | 89.23 |
बेंगलुरु | 93.61 | 85.84 |
पटना | 92.91 | 86.22 |
रांची | 88.08 | 85.60 |
लखनऊ | 88.86 | 81.35 |
चंडीगढ़ | 87.16 | 80.67 |
पेट्रोल और डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी देखकर काफी हैरानी जताई जा रही है भारतवासी को हो रही है काफी परेशानी उनकी जेब पर इसका अच्छा खासा असर पढ़ रहा है लोग बाग भी काफी परेशान है और इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है कि हमारे देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं
यहां इन बातों का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत है उसी से लेकर पेट्रोल की कीमतें रोज बदलती रहती है पेट्रोल और डीजल के दामों में भी टैक्स का भी पूरा शामिल है D I U की टीम ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि कच्चा तेल इतना सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है. आज 12वें दिन भी पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ. इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रो 39 पैसे और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल के भाव 90.58 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन ही पेट्रोल 90 रुपये प्रतिलीटर की दर को पार कर गया था. लेकिन अब डीजल भी 80 रुपये प्रतिलीटर की सीमा को पार कर चुका है.

रसोई गैस में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती जा रही है पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने के साथ ही रसोई गैस के दाम में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. ऐसे में आम आदमी को तेल व गैस के बढ़ते दाम खूब परेशान कर रहे हैं. साथ ही उद्योग-धंधों से संबंधित कंपनियों पर भी इसका असर पड़ रहा है. क्योंकि तेल के दामों में वृद्धि होने से प्रोडक्शन खर्च बढ़ रहा है. जिसके बाद बाजार में सामान लोगों को थोड़े अधिक कीमतों पर उपलब्ध होंगे.
आप सब तो जानते ही होंगे कि 12 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती जा रही है ऐसे में विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं और महंगे तेल के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी हैं. खबरों के मुताबिक OPEC देश तेलों के निर्यात और उत्पादन को नियंत्रित कर रही हैं. लाखों बैरल तक पेट्रोल और डीजल का उत्पादन कम हो रहा है!